फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhakti Dham Was coined by the glories of Guru

गुरु के गुणगान से गूंजा भक्ति धाम

Fri, 26 Jun 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 26 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bhakti Dham Was coined by the glories of Guru
 बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज का 53वां अवतरण दिवस महोत्सव नसियाजी मंदिर  में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर विधिविधान के साथ धार्मिक क्रियाएं की गईं। गजरथ यात्रा आकर्षक का केंद्र बनी रही। मुनिश्री का आशीर्वाद लेने के लिए अन्य जनपदों से भक्तजन समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

अवतरण  दिवस पर नसियाजी मंदिर को आकर्षक रूप प्रदान किया गया। प्रात:काल पंचामृताभिषेक  एवं शांतिधारा के बाद मुनि श्री अमित सागर जी महाराज का भक्तजनों ने 53 कलशों से  पाद प्रक्षालन किया। इसके बाद संगीत के साथ 108 अष्ट द्रव्यों से पूजन किया गया। संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। दोपहर में आयोजित कार्यक्रम  में  मुनिश्री को भक्तजनों ने 53 शास्त्र भेंट किए। इस मौके पर गजरथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो समारोह में आकर्षक का केंद्र बनीं रहीं। इसके बाद मुनि अमित सागर महाराज ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।  मुनिश्री को पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य नेमीचंद्र और राजीव कुमार जैन  को मिला। समारोह में सोनीपत, सहारनपुर,  मैनपुरी, इंटावा, भिंड आदि  स्थानों से भी भक्त आए। रात्रि में 53 दीपों से  महाआरती की गई। समारोह में धीरेंद्र जैन साहू, रतन जैन, सुनील जैन, राजीव  जैन, प्रवीन जैन, हरीकिशन जैन, गुलाबचंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, जयप्रकाश  जैन, विनय जैन, नितिन जैन, प्रवीन जैन के अलावा वर्धमान महिला मंडल,  गुरुभक्त मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
 जैन मुनि के अवतरण दिवस पर भक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। इस दौरान नृत्य, कविता और भक्ति वंदना भी प्रस्तुत की। जैन समाज के लोगों ने गुरु की गाथा का बखान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed