फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Betrayed in love, the young man shot himself with Baba's double-barreled gun.

Firozabad News: प्रेम में धोखा मिलने पर बाबा की दुनाली बंदूक से खुद को मारी थी युवक ने गोली

Mon, 24 Nov 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Betrayed in love, the young man shot himself with Baba's double-barreled gun.
विकास का फाइल फोटो
फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र के गांव कपावली निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की (26) ने रविवार रात रामगढ़ के इंदिरा नगर स्थित अपने ताऊ प्रमोद कुमार के घर जिस लाइसेंसी दुनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी थी, उसका कारण पारिवारिक कलह नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों में मिला धोखा सामने आया है। रामगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच और परिजन से मिली जानकारी के अनुसार विकास के गांव में रहने वाली पड़ोस की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। इस रिश्ते की जानकारी विकास और लड़की दोनों के परिवार वालों को हो गई थी। लड़की की विधवा मां ने रिश्ते को मंजूरी न देते हुए उसे अपने मायके भेज दिया था, जबकि विकास के परिवार वालों ने उसे स्थिति शांत करने के लिए एक सप्ताह पहले ताऊ प्रमोद कुमार के घर इंदिरा नगर भेज दिया था। इन सबके बावजूद विकास 5 नवंबर को लड़की को लेकर चला भी गया था। एक सप्ताह बाद पुलिस ने दोनों को तलाशा और वापस घर ले आए। वापसी के बाद, लड़की ने अचानक विकास से शादी करने से मना कर दिया। जिससे विकास सदमे में आ गया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रेम में मिले इस धोखे और रिश्ते के टूटने से आहत होकर विकास ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने ताऊ के घर अपने बाबा की दुनाली बंदूक से खुद के गले के पास गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर रामगढ़ संजीव दुबे ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed