फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Betrayed by boyfriend, auto driver assault teenage girl

UP: प्रेमी के बुलाने पर छोड़ा घर...इंतजार करती रही किशोरी, फिर रास्ते में हुई ऐसी दरिंदगी; जीते जी मर गई वो

Wed, 03 Dec 2025 08:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 03 Dec 2025 08:34 PM IST
सार

किशोरी के अपने पड़ोसी से प्रेम संबंध थे। युवक के बुलावे पर किशोरी घर से निकल गई। लेकिन युवक उसको लेने नहीं आया। रास्ते में उसके साथ ऑटो चालक ने दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा है।

विज्ञापन
Betrayed by boyfriend, auto driver assault teenage girl
पुलिस ने पकड़ा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 16 साल की किशोरी प्रेमी से धोखा खाने के बाद रास्ते में मिले ऑटो चालक का शिकार हो गई। ऑटो चालक के दोस्त ने भी किशोरी के साथ अश्लीलता की। पुलिस ने मंगलवार रात ऑटो चालक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे उपचार के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं, उसके दोस्त की तलाश जारी है।
विज्ञापन


वाकया 24 नवंबर का है। उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी फोन पर अपने पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक से बात करती थी। किशोरी के परिजन को पता लगा तो उन्होंने विरोध किया। इस पर युवक और किशोरी में तय हुआ कि दोनों घर छोड़कर अपनी अलग दुनिया बसाएंगे। युवक के बुलावे पर किशोरी अपना घर छोड़कर 24 नवंबर की दोपहर फिरोजाबाद स्टेशन से ट्रेन में बैठकर इटावा के जसवंत नगर पहुंच गई। 
विज्ञापन


मगर, युवक वहां उसे लेने नहीं पहुंचा। किशोरी वापस फिरोजाबाद आ गई। जैन मंदिर तिराहा पर उसे ऑटो चालक शानू निवासी हबीबगंज, रामगढ़ और उसका दोस्त आदिल मिल गया। दोनों ने किशोरी को अकेला घूमते देख उसे बातों में फंसा लिया और घर छोड़ने का बहाना कर उसे देर रात एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां शानू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आदिल ने भी किशोरी से अश्लीलता की। इसके बाद अगले दिन फिर से किशोरी से शानू ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को दो अन्य लोग मिल गए। उन्होंने किशोरी को घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगला पान सहाय के जंगल में घेरकर शानू को पकड़ा
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी शानू के बारे में सूचना मिली थी कि वह नगला पान सहाय के जंगलों में छुपा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शानू को घेरने की कोशिश की। तभी शानू ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अंजीश कुमार, विवेचक अनुज कुमार तिवारी सहित आठ पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

किशोरी के पिता ने युवक और उसके जीजा पर दर्ज करा दी थी प्रथामिकी
किशोरी के पिता ने बेटी के घर से गायब होने पर पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक और उसके जीजा पर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने अब इन दोनों की भूमिका न पाए जाने पर इनके नाम प्राथमिकी में से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ऑटो चालक शानू, उसके साथी आदिल के खिलाफ प्राथमिकी को सुसंगत धाराओं में तरमीम कर दिया है।

ये भी पढ़ें-UP: 'ताजमहल की खूबसूरती आगरा के लिए श्राप...', भाजपा सांसद बोले- युवा हो रहे बेरोजगार; सरकार से की ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed