फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Before raksha bandhan 1122 talented students received gifts

1122 मेधावियों को मिला रक्षाबंधन से पहले तोहफा

Wed, 17 Aug 2016 12:24 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 17 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Before raksha bandhan 1122 talented students received gifts
1122 मेधावियों को मिला रक्षाबंधन से पहले तोहफा - फोटो : Amar Ujala
जिले की मेधावी छात्राओं को अखिलेश सरकार ने रक्षाबंधन का तोहफा दिया। मंगलवार को एमजी गर्ल्स कॉलेज के हॉल में सांसद अक्षय यादव द्वारा इंटरमीडिएट पास छात्राओं को कन्या विद्या धन के चेक प्रदान किए गए। यूपी, आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा एवं संस्कृत बोर्ड की करीब 1122 छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना का लाभ मिला। वक्ताओं ने कन्या विद्या धन के चेक को मुख्यमंत्री अखिलेश  का बहनों के लिए उपहार बताया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। स्कूली छात्राओं ने मां शारदे की वंदना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांसद अक्षय यादव एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने 25 छात्राओं को स्वयं अपने हाथों से चेक प्रदान किए। इसके बाद सभी छात्राओं को चेक प्रदान किए गए। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं। बेटियां पढे़गी तो समाज स्वयं तरक्की करेगा। विधायक हरिओम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों के लिए उपहार भेजा है तो बहनें भी अखिलेश भइया के उज्ज्वल भविष्य के बारे में सोचे। शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा जब बेटियाें का सम्मान होगा तो हमारा समाज ऊंचा बढे़गा। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि सपा सरकार बेटियाें को आगे बढ़ाना चाहती है। एमएलसी असीम यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में फीरोजाबाद जिले में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि बहने इस धन को सिर्फ पढ़ाई में लगाएं। डीएम राजेश प्रकाश ने कहा कि सपा की महत्वाकांक्षी योजना कन्या विद्या धन का लाभ से सैकड़ों छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू ने कहा कि युवा का असली सम्मान सपा ने ही किया है। विधायक जसराना रामवीर सिंह यादव ने भी विचार रखे। संचालन अशोक अनुरागी ने किया।
विज्ञापन


हाई मेरिट, विधायक के पत्र के बाद भी खाने पडे़ धक्के
मार्गश्री कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी अर्चना एससी श्रेणी में हैं। छात्रा के अंक 77.4 प्रतिशत रहे। हालांकि एससी श्रेणी की मेरिट 77.2 पर गई है। अर्चना छात्रा शिकोहाबाद विधायक का लिखा लेटर हाथ में लेकर पहुंची तो उसे गेट पर रोक दिया गया। छात्रा ने सांसद को अपनी समस्या बतानी चाही तो पुलिस ने उसे धक्के मारकर अलग कर दिया। वहीं, छात्रा पारुल अग्रवाल भी स्वयं को मेरिट में बताकर योजना से वंचित होने की बात कह रही थी। हाल में प्रवेश नहीं करने देने पर छात्रा रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता
समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एक दम पुख्ता रही। छात्राओं को टोकन दिखाने के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, मेटल डिटेक्टर गेट से एंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed