फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   beds in medical college and other hospitals are full in Firozabad Due to increase in viral fever patients

Firozabad News: बेकाबू होने लगा वायरल बुखार, मेडिकल कॉलेज के बेड फुल; हर दिन पहुंच रहे 100 से अधिक मरीज

Sun, 01 Sep 2024 08:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 08:16 PM IST
सार

सुहागनगरी में वायरल बुखार बेकाबू होने लगा है। मेडिकल कॉलेज के बेड फुल हो गए हैं। हर दिन 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे है। 

विज्ञापन
beds in medical college and other hospitals are full in Firozabad Due to increase in viral fever patients
मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में भर्ती मरीज और उपचार कराते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल बुखार के मरीज बढ़ने से मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। यह बुखार कम से कम चार दिन रहता है। सिर, पैर और कमर में दर्द के साथ ही मांसपेशियों में जकड़न भी होती है।

विज्ञापन


इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन है। रविवार मेडिकल वार्ड में सामान्य मरीजों के अधिकांश बेड पर मरीज भर्ती मिले। निजी अस्पतालों का यही हाल है। सीएमएस डॉ. नवीन जैन का कहना है कि इन दिनों वायरल बुखार तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर पीड़ित को वार्ड में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। परिवार के किसी एक सदस्य को वायरल बुखार होने पर अन्य भी उसकी चपेट में आ रहे हैं। यही कारण है कि इससे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण बिगड़ रही स्थिति

गर्मी के बाद रुक-रुककर बारिश होने से संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि अपने पास जलभराव न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। वहीं, जिले में डेंगू के मरीज मिलने के बाद साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed