फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Be such a friendship that once you are asked to give your blood, you are ready

ऐसी हो दोस्ती कि एक बार कहने पर अपना रक्त देने को हो गए तैयार

Sat, 31 Jul 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Be such a friendship that once you are asked to give your blood, you are ready
रफ़रोजाबाद ! अभिषेक गुप्ता -फ्रेंडशिप डे खबर के साथ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आज के समय में भी कुछ लोग कृष्ण-सुदामा की तरह अपने रिश्ते को मजबूत बनाए हुए हैं। एक-दूसरे का ख्याल तो रखते ही हैं। साथ ही एक-दूसरे के परिवार की रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। सुहागनगरी में कई लोगों ने ऐसी मिसाल पेश की हैं जो एक दोस्त दूसरे दोस्त के कहने पर रक्त देने के लिए तैयार हो गया। अपना रक्त देकर दोस्त के परिजन की जान भी बचाई है। दोस्त की बदौलत ही दोस्त का आज परिवार पूरी तरह खुशहाल है।
विज्ञापन

दोस्त के कहने पर अमन ने दिया रक्त
नई बस्ती निवासी अमन कश्यप और शिवम गुप्ता बचपन के दोस्त हैं। शिवम के पिता की तबियत खराब थी। चिकित्सक ने ए पॉजिटिव रक्त तुरंत लाने को कहा था। मगर शिवम का ए पॉजिटिव रक्त नहीं था। शिवम ने अपने दोस्त अमन कश्यप से संपर्क किया। अमन अपने मित्र शिवम के पिता की जान बचाने के लिए रक्त देने के लिए आ गया। अमन द्वारा दिया रक्त की बदौलत शिवम के पिता की जान बच सकी।
विज्ञापन

दोस्त के बुलाने पर रक्त देने गया पहुंच गए अभिषेक
- चंद्रवार गेट निवासी अभिषेक गुप्ता की दोस्ती राजीव अग्रवाल से कई सालों पूर्व हुई थी। राजीव अग्रवाल की पत्नी का बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। चिकित्सक ने रक्त यूनिट की आवश्यकता बताई थी। अभिषेक बिना संकोच किए जनपद गया में रक्त देने के लिए पहुंच गए और रक्त देकर दोस्त की पत्नी की जान बचाई। अभिषेक ने कहा कि दोस्त ही दोस्त के हर सुख-दुख में काम आना चाहिए। सभी असली मित्रता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांश ने दोस्त के कहने पर दिया रक्त
लेबर कॉलोनी निवासी दिव्यांश विष्ट और सूरज वाजपेयी की गहरी दोस्ती है। सूरज की भाभी दीक्षा वाजपेयी की डिलेवरी होनी थी। चिकित्सक ने ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई थी। रक्त न मिलने से परेशान सूरज ने अपने दोस्त दिव्यांग से संपर्क किया। दिव्यांश तुरंत ही रक्त देने के अस्पताल पहुंच गए। रक्त देकर दोस्ती के फर्ज को अदा किया।

बाजार में हुई फ्रेंडशिप बैंड की बिक्री
फिरोजाबद। फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। शनिवार को फ्रेंडशिप डे को लेकर बाजार में रौनक रही। लोगों ने अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड खरीदे। बाजार में गिफ्ट गैलरियों पर फ्रेंडशिप बैंड की डिमांड अच्छी रही। 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के फ्रेंडशिप-डे बैंड को खरीदा। दोस्त के लिए घड़ी, परफ्यूम, पर्स, बेल्ट आदि को खरीदा। आज दोस्ती को मजबूत करने के लिए फ्रेंडशिप बैंड बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed