फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bdm engaged in small exhibition

बीडीएम में लगी लघु प्रदर्शनी

Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bdm engaged in small exhibition
प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं प्रधानाचार्या।
 बीडीएम म्यू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक लघु प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने सामाजिक सरोकार विषय ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, बालश्रम, महिला शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं समसामयिक विषय मतदाता जागरूक पर मोहक पोस्टर निर्माण कला का प्रदर्शन किया। इसमें वोटिंग मशीन के पोस्टर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। गृहविज्ञान प्रवक्ता नूतन रायजादा ने 11 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में 18 वर्ष पूर्ण करने वाली छात्राओं को आवश्यक रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा फूड कॉर्नर का आयोजन किया गया। सभी ने इसका रसास्वादन किया। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड, वेस्ट मटेरियल से सामान तैयार किया। तृतीय वर्ष की छात्राओं ने टाई एंड ड्राई की बेडसीट, सूट, एवं पर्दे तैयार किये। तृतीय वर्ष की छात्राओं में राधा, मोहिनी, सुष्मिता, रश्मि एवं प्रथम वर्ष की शिवानी गौड़, सलोनी, सुमायला व सारिका ने विशेष उत्साह का परिचय दिया। द्वितीय वर्ष की पारूल,पूनम ने विशेष योगदान दिया।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed