फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bar Association

बार एसोसिएशन चुनाव : मतदान छह मई को, प्रचार हुआ तेज

Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bar  Association
बार एसोसिएशन चुनाव : मतदान छह मई को, प्रचार हुआ तेज
विज्ञापन

अध्यक्ष पद से एक नामांकन वापस, तीन कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद चुनाव में अध्यक्ष पद से सत्यप्रकाश सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद शिवशंकर गुप्ता, रामनिवास यादव और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर शिवशंकर दुवे निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब छह मई को अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद के लिए मतदान होगा। अब चुनाव मैदान में 36 प्रत्याशी रह गए हैं। इसके साथ प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया।
मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह और नृपति सिंह यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर पंचम सिंह गुर्जर, धर्म सिंह यादव, नाहर सिंह यादव, सतीश वशिष्ठ, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, धर्मेंद्रपाल सिंह, जाहर सिंह यादव, महासचिव पद पर दिनेशचंद्र यादव, भरत यादव, संजय कुमार पाठक, विमल बाबू, डॉ. दिनेश यादव, उदयवीर सिंह यादव, कृष्ण कुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक नारायण सिंह, पंकज दुबे, हरवीर सिंह यादव, अल्का बक्शी, अजय कुमार निगम चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह बाबा, रितेश कुमार शर्मा, भूरी सिंह वर्मा, पूर्णकांत यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए उमेश गुर्जर, धर्मेंद्र यादव, रश्मी यादव ,शीवा खान और सहसचिव के लिए आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे, हिमांशु कुमार, शरद यादव, शिवरतन सिंह यादव, सुभाषचंद्र राजपूत, रोहिताश कुमार यादव, राकेश वर्मा, रवींद्र कुमार शर्मा, संगीता मंगल अग्रवाल चुनाव मैदान में है। व इस दौरान चुनाव अधिकारी जेपी यादव, जेपी शर्मा, शंकर लाल निषाद, विश्राम सिंह राठौर, रमेश यादव, संतोष कुशवाह, दिलीप यादव , प्रदीप यादव, कौशल राठौर, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, नेत्रपाल सिंह, दिनेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed