फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bank staff performance

बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 08 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bank staff performance
बैंक कर्मचारियों ने अपने राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को कामबंद हड़ताल रखी। बैंकों में हड़ताल के कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ा। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं एसबीआई बैंक की क्लीरेंस हाउस बंद रहा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा स्टेट बैंक के सहयोगी बैंक द्विपक्षीय समझौते को नकारते हुए प्रमोशन की नई प्रणाली लागू करना चाहते हैं। जिससे अन्य बैंकों के प्रबंधन का मनोबल बढ़ेगा। हम किसी भी कीमत पर दमनकारी नीतियों को लागू नहीं होने देंगे। हमें चाहे कितना ही संघर्ष करना पड़े। यूनियन से बात के बिना कोई सेवा शर्तें नहीं बदली जाएंगी। एसबीआई पटियाला के विक्रम सिंह, अनुराग शर्मा ने स्टेट बैंक की सहयोगी बैंकों के द्वारा श्रमिकों के विरोधी नीतियों को बंद करना चाहिए। पीएनबी बैंक के हरीश गौतम, अरविंद यादव एवं प्रशांत गौरव, लवकुश, राहुल व सलीम खान, जितेंद्र वर्मा ने कहा कि बैकों के द्वारा सेवा शर्तों को एकतरफा थोपा जा रहा है। महिला कर्मचारी सोनल बंसल, ट्रेसी सिन्हा, मधु, रेनू, बरखा दुबे ने कहा कि सेवा शर्तों में बदलाव भी यूनियन से बात करने के बाद किया जाना चाहिए। इंडियन बैंक के सुरेंद्र कुमार, कौशल किशोर, कैनरा बैंक के दलवीर सिंह, रमेशचंद्र व रामसेवक, विकास चंद्र, यूको बैंक के लाला बाबू वार्ष्णेय, गिरीश बाल्मीकि, इलाहाबाद बैंक के योंगेंद्र चौहान, अरविंद ने बैंक प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। ओबीसी के गोविंद सक्सेना, शैलेंद्र शर्मा, विनोद बाबू, सेंट्रल बैंक के राहुल व सुरेश एवं अनुपम ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर तुरंत नियुक्तियां की जाएं। प्रदर्शन के दौरान विजय कुमार, धर्मेंद्र अजय कुमार, सुधीर गुप्ता, देवेंद्र कुमार, रामू, क्षेत्रपाल, आरिफ खान, धर्मपाल, राकेश कुमार, सुभाष सविता, रंधीर सिंह आदि शामिल थे। यूनियन अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed