{"_id":"4cb3f97adea27ac6756ca114d1ac2c6a","slug":"bank-hospital-power-drew-crowds-in-offices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक, अस्पताल, बिजली दफ्तरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक, अस्पताल, बिजली दफ्तरों में उमड़ी भीड़
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के अवकाश के बाद सोमवार को कामकाज ढर्रे पर लौटा तो सरकारी कार्यालयों में भीड़ दिखी। जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन थी वहीं बिजली कार्यालय पर बिल जमा करने को उपभोक्ता अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। बैंकों में भी रुपये निकालने और जमा करने वालों की भीड़ थी। सरकारी कार्यालयों में चुनाव के साथ अन्य काम निपटाने के लिए अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे।
कई दिन के अवकाश के बाद जब सोमवार को बैंक खुले तो भीड़ उमड़ पड़ी। रुपये निकालने और जमा करने के काउंटर पर लंबी-लंबी लाइन लगी दिखाई दीं। कई उपभोक्ताओं को तो घंटों तक इंतजार करना पड़ा। यह स्थिति एसबीआई की मुख्य ब्रांच के साथ पीएनबी, कैनरा, बैंक ऑफ इंडिया के साथ अन्य बैंकों में भी थी। व्यापारी और उद्यमी भी कैश जमा करने को पहुंचे। एटीएम से भी लोगों ने रुपये निकाले। ग्रामीण अंचल के बैंकों में प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जमानत राशि के चालान फार्म जमा करते हुए दिखे।
बिजली बिल जमा करने को करनी पड़ी मशक्कत
फीरोजाबाद। बिजली बिल जमा कराने के लिए भी उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार लगी दिखी। जिला अस्पताल के निकट स्थित विद्युत उप केंद्र पर बिजली के बिल जमा करने को बने दो काउंटरों पर उपभोक्ताओं को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा था। सुबह से लेकर देर शाम तक बिल जमा करने का क्रम चला। कई तो बिना बिल जमा कराए ही लौटने को विवश हो गए।
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में ढर्रे पर लौटा कामकाज
फीरोजाबाद। सोमवार को सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज ढर्रे पर लौटता दिखाई दिया। विकास भवन के साथ कलक्ट्रेट में सरकारी विभागों में रुटीन के कार्य को निपटाते दिखाई दिए। वहीं ब्लाकों में नामांकन प्रक्रिया की तैयारी चलती रही तो कहीं नामांकन होते रहे।
जिला अस्पताल पहुंचे 2500 मरीज
फीरोजाबाद। सोमवार को जिला अस्पताल खुलने से पूर्व मरीजों की भीड़ लग गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को रजिस्ट्रेशन के लिए एक अतिरिक्त काउंटर खोलना पड़ा। भीड़ के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। चर्मरोग विशेषज्ञ डा. सुधाकर के कक्ष मरीज अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। कुछ यही हाल अन्य चिकित्सकों के कक्षों का रहा। सर्वाधिक मरीज बुखार, खांसी और शरीर दर्द से पीड़ित थे। कार्यवाहक सीएमएस डा. आरके पांडेय ने बताया कि चार दिन से अस्पताल बंद होने के कारण सोमवार को ढाई हजार के करीब मरीजों ने उपचार कराया है।