फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bank

बैंकों में हड़ताल से 20 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित

Fri, 31 Jan 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bank
बैंको कर्मियों की हडताल के दौरान एसबीआई पर नारेवाजी करते बैंककर्मी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यूपी बैंक इंप्लॉइज यूनियन के आह्वान पर रही बैंक हड़ताल का असर सुहागनगरी में भी दिखा। भारतीय स्टेट बैंक समेत पीएनबी, कैमरा, इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इससे बैंकों में ताला लटक रहा है। करीब बीस करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी रहेगी। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन करीब 150 बैंक शाखाएं बंद रहीं। इससे 1500 से दो हजार चेक क्लियरिंग के लिए अटके रहे। बैंकों की हड़ताल के कारण व्यापारियों को काफी दिक्कतें हुई। लेनदेन प्राइवेट बैंकों के माध्यम से करना पड़ा। वहीं, उपभोक्ता को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री हाय-हाय के नारे भी लगाए। जिला महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी नई पेेंशन योजना को समाप्त करने, पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत की वृद्धि, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर छूट, शाखाओं में कारोबार के समय एवं भोजनावकाश के सही निर्धारण की शुरुआत की जाए। हड़ताल के दौरान विनोद कुमार जैन, इंद्रेश चौहान, अविनाश, सुशील, सुधीर जैन, एनओबीओ के किसान चंद्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed