{"_id":"6834b35775870e7b710baa4a","slug":"bangle-trader-accuses-partner-of-embezzling-rs-12-lakh-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149117-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चूड़ी व्यापारी ने साझीदार पर लगाया 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चूड़ी व्यापारी ने साझीदार पर लगाया 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Tue, 27 May 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 27 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। चूड़ी कारोबारी के 12 लाख रुपये हड़प कर साझीदार गायब हो गया। आरोपी और उसकी पत्नी घर पर भी नहीं मिले। मोबाइल भी बंद जा रहा है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल से लेकर पुलिस अधिकारियों तक गुहार लगाई लेकिन अब थाना दक्षिण पुलिस ने मामले में रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की है।
सुहागनगर निवासी प्रवेश गौतम का दुर्गा ग्लास स्टेशन रोड पर कांच की भंगार का काम है। उनका आरोप है कि पार्टनर 7 मई को 12 लाख रुपये लेकर गायब हो गया। वह इस बारे में जानकारी करने पहुंचे तो वहां माता-पिता मिले। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। प्रवेश के मुताबिक आरोपी कई अन्य कारोबारियों के लाखों रुपये लेकर पत्नी के साथ गायब है। उन्होंने इस मामले में शिकायत थाना दक्षिण, सीओ सिटी, एसपी सिटी और सीएम पोर्टल पर कर चुके हैं। लेकिन अब तक मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।