{"_id":"7046d44270a3c52b4cdb365f7b642484","slug":"bangle-shop-fire-loss-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी की दुकान में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली बोहरान स्थित चूड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पैमेश्वर गेट निवासी मोहित गुप्ता की गली बोहरान में श्री सांई बैंगल स्टोर के नाम से चूड़ियों की दुकान है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इसकी जानकारी दुकान के ऊपर रहने वाले चिकित्सक परिवार को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया।
शोरगुल करने पर आसपास के लोग आ गए। चिकित्सक के परिवारीजनों को नीचे उतारा गया। सूचना पर दमकल पहुंच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मोहित गुप्ता ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया है।
आग में घर का सामान राख्ा
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी थानी में यकायक एक मकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक स्थिति संभाली, तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
गांव थानी गढ़ी निवासी तोताराम पुत्र श्यामलाल फीरोजाबाद कांच फैक्ट्री में काम करता है। वह प्रतिदिन की भांति शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में काम करने चला गया। वहीं परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर काम करने चले गए। तभी अचानक तोताराम के घर के पिछवाड़े में पड़े छप्पर में आग लग गयी। आग फैलते हुए करब में और फिर घर में होते हुए मकान के दूसरी मंजिल पर पड़ी झोपड़ी तक पहुंच गयी। मकान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो खेतों से परिवारीजन व अन्य ग्रामीण पहुंच गये। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड का घटना की जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचती लेकिन इससे पहले ही घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। तोताराम के मुताबिक घर में सात हजार रुपये, जेवर, अनाज, सोने व पहनने की कपड़े, चारपाई आदि सभी कुछ जलकर राख हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए सोने के कपड़े और खाना उपलब्ध कराया है।