फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle businessman killed in a road accident in Aurangabad

औरंगाबाद में चूड़ी व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

Fri, 06 Nov 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
तकाजा करने गए चूड़ी व्यापारी की महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पीड़ित परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए काफी संख्या में व्यापारी मृतक के घर पहुंचे।
विज्ञापन


चूड़ी व्यापारी मुकुल अग्रवाल (30) पुत्र नीरज कुमार मित्तल का मोहल्ला दुर्गानगर में शिवा मुकुल बैंगल के नाम से चूड़ी का गोदाम है। वह पत्नी श्वेता, आठ वर्षीय पुत्र शुभ और बेटी अराध्या के साथ गोदाम के समीप बने आवास में निवास करते थे। तीन दिन पूर्व मुकुल तकाजा करने के लिए महाराष्ट्र के औंरगाबाद गए थे। गुरुवार रात करीब दस बजे वह औरंगाबाद के व्यापारी की बाइक पर बैठकर होटल जा रहे थे। तभी उन्हें ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने मुकुल की जेब में मिले मोबाइल फोन के माध्यम परिवारीजनों को सूचना दी। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। गुुरुवार देर रात मुकुल के पिता नीरज मित्तल अपने रिश्तेदार और परिवारीजनों के साथ बेटे का शव लेने के लिए औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। उधर व्यापारी की मौत की खबर पर शुक्रवार सुबह काफी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौती संतान था मुकुल
हादसे में मृत मुकुल पिता की इकलौती संतान थे। परिवार का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी भी उसके कंधों पर थी। पति की मौत की खबर सुनते ही श्वेता का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed