{"_id":"62a0e68cbe80b0278333f4b9","slug":"ban-on-soil-mining-development-work-of-municipal-corporation-stuck-firozabad-news-agr536252854","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन पर रोक, अटके नगर निगम के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन पर रोक, अटके नगर निगम के विकास कार्य
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में नगर निगम 25 से अधिक स्थानों पर निर्माण कार्य करा रहा है। निर्माण कार्यों के लिए मिट्टी नहीं मिल रही है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। सड़क और गलियों का निर्माण रुक गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए तो बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर जिले में मिट्टी के खनन पर एक माह पहले प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे मिट्टी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
नगर निगम द्वारा 15वें वित्त की धनराशि से नई आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क, गलियों के निर्माण के साथ पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम से वर्कऑर्डर जारी होने के बाद ठेकेदारों ने कार्य भी शुरू करा दिया। इस बीच जिला प्रशासन ने मिट्टी के खनन पर रोक लगा दी। इसके कारण नगर निगम में सड़क व गलियों का निर्माण करा रहे संस्थाओं की परेशानी भी बढ़ गई।
जिन स्थानों पर मिट्टी डालने के साथ ही गिट्टा डालकर आरसीसी या फिर इंटर लॉकिंग की जानी है वहां पर कार्य रुक गए है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि 15 दिन बाद बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। तब निर्माण कार्य वैसे भी नहीं होगा। बारिश शुरू होने से पूर्व यदि निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए तो आने वाले दिनों में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यदुवंश नगर, सैलई, नगला पीपरिया, एलान नगर में रुका विकास कार्य
यदुवंश नगर में एक सड़क और तीन गलियों का निर्माण कार्य होना है। एक गली में नाली निर्माण करा दिया गया। मिट्टी की व्यवस्था न होने के कारण कचरा डालकर अब समतल किया जा रहा है। लेकिन वह समतल न होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। बंबा बाईपास मार्ग से शिव कुमार के घर तक ठेकेदार ने मिट्टी डलवाने के साथ ही गिट्टी भी डलवा दी। लेकिन शिव कुमार के घर से आगे मिट्टी न मिलने के कारण निर्माण रुका हुआ है। बारिश में यहां जलभराव होगा। यही स्थिति नई आबादी कृष्णानगर की है। यहां पर भी मिट्टी न मिलने के कारण गली का निर्माण रुका हुआ है। इसके साथ ही सैलई, नगला पीपरिया, न्यू आंबेडकर नगर, एलान नगर, अब्बास नगर के साथ अन्य मोहल्ले शामिल है।
नई आबादी वाले क्षेत्रों में होने वाले करीब 25 कार्य ऐसे है, जहां मिट्टी डलने के बाद ही आरसीसी या फिर इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। मिट्टी न मिलने के कारण कार्य भी रुके हुए है। लोगों को दिक्कत न हो इसलिए जल्द कोई न कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा।
अतुल पांडेय, एक्सईएन निर्माण विभाग