फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bal vivah

नाबालिग की शादी रुकवाई

Thu, 10 Dec 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bal vivah
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के नगला बाजदार में नाबालिग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। पुलिस ने दुल्हन का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट में यदि दुल्हन बालिग हुई तभी शादी हो सकेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस को बहन के नाबालिग होने की सूचना उसके भाई ने डायल 112 पर दी थी।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के नगला बाजदार में चमरौली से बारात आई थी। बरात का स्वागत सत्कार किए जाने के साथ ढोल नगाड़ों के साथ बारात चढ़ाई गई लेकिन देररात्रि दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना पर एसएचओ मक्खनपुर विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नगला बाजदार पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही बराती लौट गए।
विज्ञापन

पुलिस दुल्हन के जोड़े में सजी किशोरी को अपने साथ थाने ले गई और उसका मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट नहीं आने के कारण वह बालिग है अथवा नाबालिग स्पष्ट नहीं हो सका। थानाध्यक्ष मक्खनपुर विनय कुमार सिंह ने कहा कि दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना पर पुलिस गांव नगला बाजदार गई थी। दुल्हन का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल की रिपोर्ट में यदि दुल्हन बालिग निकली तो उसकी शादी होगी। यदि वह नाबालिग हुई तो शादी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed