फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   baink cheking

बैंकों के बाहर चला चेकिंग अभियान,संदिग्धों से पूछताछ

Thu, 23 Jul 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
baink cheking
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले के सभी थाना प्रभारी एवं एसएसआई को बैंकों एवं एटीएम सेंटरों के बाहर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। त्योहार को ध्यान में रखते हुए बाजारों में पैसा जमा कराने एवं निकालने वालों की भीड़ रहने की आशंका है। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र के निर्देशन में एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक ने स्टेशन रोड के एसबीआई, कैनरा बैंक सहित सभी बैंकों के बाहर सघन चेकिंग कराई। सुहागनगर चौराहा के साथ रोड पर स्थित बैंक एवं एटीएम केंद्रों के बाहर चेकिंग की।
विज्ञापन

एसओ उत्तर नीरज मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक, पीएनबी के साथ सेंट्रल बैंक एवं इलाहाबाद बैंक के साथ एचडीएफसी, एक्सिस बैंक सहित सभी बैंकों के बाहर चेकिंग की। प्रभारी निरीक्षक लाइनपार ब्रजेश कुमार सिंह बैंकों के बाहर चेकिंग करते दिखाई दिए। प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने आसफाबाद चौराहे पर स्थित बैंकों के बाहर चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पूछताछ की गई। कइयों की बाइकों के चालान काटे गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ श्याम सिंह एवं अनूप तिवारी ने बैंकों के बाहर चेकिंग करते दिखाई दिए। जिला मुख्यालय पर चौकी प्रभारी मुख्यालय अनिल कुमार एवं एसएचओ राजेश कुमार ने सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार : मिश्र
फिरोजाबाद। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने ईद-उल-अजहा को ध्यान में रखते हुए शांति कमेटी की बैठक आयोजित की। इसमें ईद एवं रक्षाबंधन का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह के अलावा कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने कहा कि थाना प्रभारी अपने स्तर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शांति कमेटी की बैठक आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed