{"_id":"5e35bc018ebc3e4b381dedf7","slug":"bag-chori-firozabad-news-agr4274876103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से आभूषणों से भरा बैग चुराते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से आभूषणों से भरा बैग चुराते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सात दिन पूर्व पति के साथ ससुराल जा रही नवविवाहित की गाड़ी का एक्सीडेंट प्रतापपुर चौराहे के समीप हो गया था। जिसके बाद वहां पहुंचे दो युवक मदद के नाम पर गाड़ी में रखे दो बैग चोरी कर ले गए। यह वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता के फौजी पिता ने एसएसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है।
भरथना निवासी मोहित कुमार की शादी मोहल्ला शंभूनगर निवासी युवती से हुई थी। 24 जनवरी की रात लगभग साढ़े नौ बजे के करीब मोहित अपनी पत्नी को लेकर कार से घर के लिए चला था। प्रतापपुर चौराहे के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ युवक कार के पास पहुंचे। इसी दौरान उसकी कार में रखे दो बैग चोरी हो गए। एक बैग में लगभग आठ लाख रुपये के आभूषण रखे हुए थे। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। पीड़ित ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद कुछ युवक कार के पास पहुंचे और उन्हीं में से एक युवक ने कार की खिड़की खोली और उसमें रखे दो बैग
निकाल लिए। इसके बाद पास में बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ दोनों बैग लेकर चला गया। पीड़िता का फौजी पिता बेटी के आभूषणों की बरामदी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।