{"_id":"5d9e23f68ebc3e93a553e77c","slug":"baar-asosiation-protesting-firozabad-news-agr409830558","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी बार अध्यक्ष पर हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने कामकाज किया ठप, जुलूस निकाल एडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी बार अध्यक्ष पर हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने कामकाज किया ठप, जुलूस निकाल एडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते बार एसोसिएसन के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मैनपुरी बार के अध्यक्ष सौरभ यादव पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने काम बंद हड़ताल रखी। न्यायालय प्रांगण से जुलूस निकालने के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने शासन को भेजने का भरोसा दिया।
बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष जाहर सिंह यादव व महासचिव भरत यादव एडवोकेट के नेतृत्व में मैनपुरी बार के अध्यक्ष सौरभ यादव व उनके साथी अमित चौहान पर 29 सितंबर को हुए जानलेवा हमले की निंदा की। जनपद न्यायालय में बुधवार को कामकाज नहीं हुआ।
साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को न्यायालय प्रांगण में हथियार लेकर प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप यहां से जुलूस निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। मृत अधिवक्ता की विधवाओं को लंबित सहायता राशि के भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष जाहर सिंह यादव एडवोकेट, महासचिव भरत यादव, अजय राही, सुरेशचंद्र भदौरिया, देवेंद्र यादव, दलवीर सिंह तोमर, प्रदीप चौहान, शिवनारायण, धर्मेंद्र यादव, अतुल यादव, नागेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र राठौर, कौशल राठौर, शिव प्रकाश सिंह, आनंद यादव, गजेंद्र दुबे, अरवाज खान आदि थे।