{"_id":"5f4bdef08ebc3e3d1769acac","slug":"b-s-l-2-firozabad-news-agr457083369","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएल-2 लैब को आईसीएमआर से अनुमति, आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएल-2 लैब को आईसीएमआर से अनुमति, आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना की जंग में अब फिरोजाबाद अहम भूमिका निभाएगा। जिले में निर्मित बीएसएल-टू लैब (वायो सेफ्टी लैब) को अब आईसीएमआर से अनुमति मिल चुकी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन लैब का उद्घाटन करेंगे। मेडिकल कॉलेज में रविवार को इसकी तैयारी चलती रहीं।
मेडिकल कॉलेज में बीएसएल-3 लैब का निर्माण प्रस्तावित थी। हालांकि बाद में संशोधन कर मेडिकल कॉलेज में बीएसएल-2 लैब बनाई गई। 24 अगस्त को लैब का पहला ट्रायल सफल होने के बाद आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) से लैब को अनुमति मिलने का इंतजार था। अब जिले की लैब को आईसीएमआर ने हरी झंडी दे दी।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीएसएल-टू लैब का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनपद में आरटीपीसीआर की जांच होना शुरू हो जाएगी। इससे जांच में भी तेजी आएगी। मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बीएसएल-टू लैब को आईसीएमआर की अनुमति मिल चुकी है। अब लैब का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे।
विज्ञापन
जनपद में अब तीन तरह से कोरोना जांच की सुविधा
आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर आगरा, सैफई में भेजे जाते थे। इससे रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लगता था। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब 24 घंटे में आरटीपीसीआर की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा एंटीजन किट और ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच तेजी से हो रही है। अब आरटीपीसीआर की जांच भी जनपद में होगी।