फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Azim, Asija, Shailesh, including seven nomination Lakhan

अजीम, असीजा, शैलेष, लाखन समेत सात नामांकन पत्र दाखिल

Sat, 21 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Azim, Asija, Shailesh, including seven nomination Lakhan
फीरोजाबाद सदर सीट से सपा के उम्मीदवार अजीम भाई ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के पांचवें दिन फीरोजाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष असीजा, सपा के अजीम भाई एवं शिकोहाबाद सीट से बसपा से शैलेष कुमार, निर्दलीय लाखन सिंंह और सिरसागंज सीट से सुभाष सेना के संतोष सिंंह, शक्ति चेतना पार्टी से दुर्बीन सिंंह और जसराना सीट से मिथिलेश उर्फ संध्या राजपूत ने नामांकन दाखिल किए। वहीं, पूर्व मंत्री गंगाप्रसाद पुष्कर राष्ट्रीय लोकदल से नामांकन खरीदने पहुंचे थे।  
विज्ञापन

फीरोजाबाद विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष असीजा का नामांकन जुलूस शनिवार को गांधीपार्क से शुरू हुआ। जिला मुख्यालय अपराह्न करीब दो बजे असीजा पहुंचे। महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, श्याम सिंह यादव, प्रेमचंद्र शंखवार नामांकन कराने पहुंचे। उनके साथ में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, अनिल भारद्वाज आदि रहे। वहीं, सपा उम्मीदवार अजीम भाई भी समर्थकों के साथ मुख्यालय पहुंचे। सांसद अक्षय यादव, विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, एमएलसी डा. दिलीप यादव, राजनारायन गुप्ता मुन्ना, विन्नी मित्तल, जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, डीजीसी नीरज यादव एडवोकेट सहित सपाई साथ थे। जुलूस में योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू,रामप्रताप गुर्जर,बंटू कठेरिया, नीतेश अग्रवाल जैन,विवेक अग्रवाल आदि रहे। शिकोहाबाद से बसपा उम्मीदवार शैलेष यादव ने सादगी के साथ नामांकन दाखिल किया। साथ में जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप, मंडल कोआर्डिनेटर डा.ज्ञान सिंंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह व खुर्शीद असलम आदि साथ थे। वहीं, शिकोहाबाद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लाखन सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। सिरसागंज विधानसभा सीट से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दुर्बीन सिंंह व भारतीय सुभाष सेना उम्मीदवार संतोष एवं जसराना से मिथिलेश उर्फ संध्या राजपूत ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

देर से पहुंचे पंकज मिश्रा, बिना नामांकन किए ही लौटे
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। सिरसागंज विधानसभा से जन अधिकार मंच के उम्मीदवार पंकज मिश्रा समर्थकों के साथ नामांकन को दाखिल करने पहुंचे। उनका आरोप है कि तीन बजने में दो मिनट का समय बाकी था लेकिन आरओ ने नामांकन लेने से साफ इंकार कर दिया। बताया कि जिला मुख्यालय पर अपराह्न दो बजे आ गया था। प्रस्तावकों को अंदर नहीं जाने दिया। कई बार जांच के नाम पर रोका गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है। सोमवार को नामांकन को दाखिल करेंगे। सिरसागंज विधानसभा के आरओ जेपी सिंह ने कहा कि पंकज मिश्रा नामांकन पत्र लेकर उस समय आए जब नामांकन कक्ष बंद कर दिया था। इससे उनका नामांकन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed