{"_id":"62f69fe75e1f3d43ca67e966","slug":"award-kotwal-firozabad-news-agr54328014","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होंगे कोतवाल रसूलपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होंगे कोतवाल रसूलपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर शव को छुपाने के मामले में उत्कृष्ट विवेचना करने पर कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस बार जांच में उत्कृष्टता के लिए देश भर से 151 पुलिस कर्मियों को इस पदक से नवाजा जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश से आठ पुलिसकर्मी हैं।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में 19 मार्च 2021 को 13 वर्षीय किशोरी के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म के हत्या कर शव को छुपा दिया था। इसकी विवेचना सिकंदरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने की थी। उन्होंने राहुल गोला, धर्मेंद्र उर्फ चच्चे के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की और 25 जनवरी 2022 को आरोपियों को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
वर्तमान में वे रसूलपुर थाने के थानाध्यक्ष है। कमलेश सिंह ने बताया कि विवेचना महिला इंस्पेक्टर द्वारा की जानी थी। महिला इंस्पेक्टर न होने के कारण विवेचना उन्होंने की थी। कहा, समय से विवेचना का निस्तारण व आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर उनको केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने का फैसला वरिष्ठ अफसरों द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। यदि उस वक्त लॉक की दिक्कत न होती तो संभवत: फैसला और जल्द आ जाता।