फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   awagad police attack

अवागढ़ पुलिस पर दबिश के दौरान मारपीट, तोड़फोड़ करने का आरोप

Sun, 24 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
awagad police attack
फ्रिजाबाद। थाना एका के नगला गजू में एटा अवागढ़ पुलिस की दबिश के दौरान पुलिस द्वारा की गई तोड़फोड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना एका के नगला गजू में अवैध शराब तस्कर के घर दबिश देने गई एटा के अवागढ़ थाने की पुलिस ने पर आरोपी के परिजन ने घर में तोड़फोड़ कर नकदी ले जाने और मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिलाओं से अभद्रता की। आरोप यह भी है कि पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाने की बजाए दीवार फांदकर घर में घुसी थी।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना अवागढ़ की पुलिस शनिवार रात में थाना एका क्षेत्र के नगला गजू में शराब की तस्करी के वांछित की गिरफ्तारी को दबिश देने आई थी। दबिश के दौरान वारंटी तो नहीं मिला। इसके कारण अवागढ़ पुलिस वापस लौट गई। उधर, आरोपी के परिवार का आरोप है कि अवागढ़ पुलिस ने दबिश देने के नाम पर अभद्रता की।
विज्ञापन

वारंटी सम्मी उर्फ उपेंद्र की पत्नी रिंकी का आरोप है कि पुलिस रात में 12 बजे करीब आई थी। गेट खुलवाने के बजाय सीधे दीवाल फलांगकर घर में प्रवेश कर गई। उस वक्त घर वह और उसकी सास कमलादेवी थीं। रिंकी का आरोप है कि अवागढ़ पुलिस ने अलमारी में रखे एक लाख से अधिक रुपये निकाल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ अभद्रता एवं गाली-गलौज भी की। फ्रिज, कूलर और चारपाई भी तोड़ दी। टीवी को हथौड़ा मारा। मारपीट एवं तोड़फोड़ करने पर विरोध किया तो पुलिस चली गई। इस मामले में एसओ एका अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अवागढ़ पुलिस ने नगला गजू में दबिश दी इसकी जानकारी नहीं है। अवागढ़ पुलिस ने कोई सूचना नहीं दी।

थाना एका नगला गजू निवासी सम्मी उर्फ उपेंद्र व साथियों के कब्जे से अवैध शराब की तीन गाड़ियां पकड़ी थीं। वह अवैध शराब की तस्करी में वांछित चल रहा है। पुलिस टीम ने दबिश दी थी। तोड़फोड़ किए जाने का आरोप गलत है।
एके सिंह - थाना प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ एटा।

थाना एका के नगला गजू में पुलिस द्वारा दविस के दौरान की सामान की तोडफोड

थाना एका के नगला गजू में पुलिस द्वारा दविस के दौरान की सामान की तोडफोड- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed