फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto drivers on the action, 19 thousand charged

आटो चालकों पर कार्रवाई, 19 हजार वसूले

Sat, 07 Nov 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers on the action, 19 thousand charged
हादसों और ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए यातायात और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आटो चालकों के खिलाफ सुभाष तिराहा पर अभियान चलाया गया। इसके चलते आटो चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यातायात माह के सातवें दिन सिटी सर्किल की पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ सुभाष तिराहा पर सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में आटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 28 ऑटो से डेक उतरवाए गए। वहीं 78 आटों चालकों, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे, के चालान किए गए।
विज्ञापन


वहीं 19 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। अभियान के चलते ऑटो से यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान कोतवाल उत्तर, एसएसआई दक्षिण, थानाध्यक्ष रामगढ़ के साथ टीएसआई भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा जी सीज मत करना थानों में जगह नहीं है
एक ओर पुलिस आटो चालकों के खिलाफ अभियान चला रही थी, वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्षों को चिंता सता रही थी यदि आटो सीज करने की कार्रवाई की गई तो उन्हें खड़ा कहां किया जाएगा। ऐसे में एक अधिकारी ने उपनिरीक्षक को निर्देश देेते हुए कहा कि दरोगा जी सीज मत करना थानों में वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं है।

ट्रैफिक सिग्नल पर चलेगा यातायात
सीओ ट्रैफिक राजेश चौधरी ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से यातायात चलाया जाएगा। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed