{"_id":"6366ace61525bd4f7d2c1237","slug":"auto-driver-beaten-injured-for-parking-recovery-firozabad-news-agr5524112150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग बसूली के लिए ऑटो चालक को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग बसूली के लिए ऑटो चालक को पीटा, घायल
विज्ञापन
टूंडला। नगर के सुभाष चौराहे पर पार्किंग के नाम पर पैसा न देने पर कुछ युवकों ने एक ऑटो चालक को पीटकर घायल कर दिया। ऑटो चालक ने थाने में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला गुलाब निकट अनामिका टाकीज निवासी बीरी सिंह किराए का ऑटो चलाता है। शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब वह सवारियां लेकर सुभाष चौराहे पर पहुंचा तभी दो नामजद सहित छह युवक उसके पास पहुंचे तथा उससे पार्किंग के नाम से पैसे की मांग करने लगे।
जब उसने विरोध करते हुए पार्किंग ठेका न होने की बात कही तो उक्त युवकों ने उसे गालीगलौज करते हुए पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। मामले में बीरीसिंह ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।