फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   aulavrishti,aulavrishti firozabad,tunderstorm firozabad,tunderstorm news,thunderstorm news,thunderstorm,potato crop

चिंता : ओलावृष्टि से तीन गांवों के 1290 किसानों की 355 हेक्टेयर फसल हुई बर्बाद

Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
aulavrishti,aulavrishti firozabad,tunderstorm firozabad,tunderstorm news,thunderstorm news,thunderstorm,potato crop
फिरोजाबाद। ओलावृष्टि से तीन गांवों के 1290 किसानों की 355 हेक्टेयर फसलें बरबाद हुईं। जिसका तहसील प्रशासन ने आंकलन करके शासन से 48 लाख रुपये से अधिक मुआवजे की मांग की है। इसमें गेहूं के साथ-साथ सरसों एवं जौ की फसल पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़ा पूर्व यमुना की तलहटी में बसे गांव वासुदेवपुर, सुजातगढ़ एवं चंद्रवार ग्राम पंचायत के मजरा सुजातगढ़ में भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें बरबाद हो गई थीं। डीएम चंद्रविजय सिंह ने किसानों को हुई हानि के लिए सदर तहसील की टीम द्वारा गांव में किसानवार सर्वे करने का निर्णय लिया था। तहसील सदर की टीमों ने सर्वे के बाद रिपोर्ट में बताया कि ओलावृष्टि से तीन गांवों के 1290 किसानों की 355 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। इसमें 245 हेक्टेयर के करीब गेहूं की फसल, 90 हेक्टेयर सरसों तथा दस हेक्टेयर के करीब जौ की फसल शामिल थी।
विज्ञापन

इन किसानों को शासन से मुआवजा दिलाए जाने के लिए करीब 48 लाख रुपये की मांग की गई है। तहसीलदार सदर डॉ. संतराज सिंह ने कहा कि शासन से मुआवजा आने के बाद किसानों को इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed