Firozabad: घर के बाहर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, घर वालों के जागने पर भाग निकला आरोपी
फिरोजाबाद में आरोपी ने घर के बाहर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। घर वाले जाग गए तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर करने पर पहुंचे परिजन ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच वह रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
घटना नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बृहस्पतिवार रात्रि 17 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर पड़ी टिनशेड में सो रही थी। मध्यरात्रि दो बजे करीब गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया तथा उसने जबरन किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर करने पर परिजन जाग गए।
जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला
मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, किंतु वह पकड़ में नहीं आया। इस बीच वह परिजन को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों ने ललित नामक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।