फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attacker killed with iron weapon on girl s head in Shikohabad

Firozabad: सिर पर लोहे के औजार से हमलाकर की युवती की हत्या, वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार

Tue, 29 Nov 2022 05:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिकोहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, शिकोहाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Nov 2022 05:34 AM IST
सार

पंजाबी कालोनी निवासी रिंकी 26 पुत्री रमाशंकर उर्फ शंकर लाल अपने घर पर पिता के साथ थी। देर रात मोहल्ले का ही एक युवक ई रिक्शा खड़ा करने आया। बताते हैं कि युवती ने गेराज का गेट खोला और उसके काफी देर तक जब युवती कमरे में नहीं पहुंची तो पिता ने जाकर देखा तो युवती जमीन पर पड़ी थी और युवक भाग गया था।

विज्ञापन
Attacker killed with iron weapon on girl s head in Shikohabad
मृतक युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर की पंजाबी कालोनी में एक देर रात एक युवती की घर पर ई रिक्शा खड़ा करने आने वाले युवक ने सर में पलाश मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी होते ही मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


पंजाबी कालोनी निवासी रिंकी 26 पुत्री रमाशंकर उर्फ शंकर लाल अपने घर पर पिता के साथ थी। देर रात मोहल्ले का ही एक युवक ई रिक्शा खड़ा करने आया। बताते हैं कि युवती ने गेराज का गेट खोला और उसके काफी देर तक जब युवती कमरे में नहीं पहुंची तो पिता ने जाकर देखा तो युवती जमीन पर पड़ी थी और युवक भाग गया था। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोहोंनकी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक की मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी की तलाश को चार टीम भेजी गई हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि युवती की हत्या उसकी गैराज में रिक्शा खड़ी करने आने वाले युवक ने की है। शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed