{"_id":"699acd6796317da9f2050bbb","slug":"attack-on-wedding-procession-in-tundla-many-injured-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नाच रहे बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला, दूल्हे के भाई सहित कई घायल; दुल्हन की मां भी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाच रहे बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला, दूल्हे के भाई सहित कई घायल; दुल्हन की मां भी चोटिल
Sun, 22 Feb 2026 03:47 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 22 Feb 2026 03:47 PM IST
सार
कहासुनी के बाद युवकों ने लाठी-डंडे लेकर नाच रहे बारातियों पर हमला कर दिया। इससे बरात में चीखपुकार मच गई। हमले में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
टूंडला में बरात पर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टूंडला के नगला सिंघी क्षेत्र में शनिवार रात एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब चढ़ रही बारात में डीजे की धुन पर नाच रहे बरातियों पर गांव के कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। हमले में दूल्हे का भाई सहित कई बराती घायल हो गए। वहीं अन्य बरातियों के हल्की चोटें आई हैं। बरातियों ने चेन, अंगूठी आदि लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा (ठार लोकमन सिंह )निवासी डोरीलाल के पुत्र अजय कुमार की शादी गांव बड़ा कुर्रा निवासी ओम प्रकाश की बेटी प्रेमवती के साथ तय हुई थी। रविवार शाम करीब 9 बजे गांव बड़ा कुर्रा में चढ़ रही बरात में शामिल युवा डीजे बैंड की धुन पर नाच रहे थे। तभी किसी बात को लेकर स्थानीय युवकों से बरातियों की कहासुनी हो गई।
गाली- गलौज के साथ ही उक्त युवक लाठी-डंडे लेकर नाच रहे बारातियों पर टूट पड़े। इससे बरात में भगदड़ मच गई। दूल्हे के पिता डोरीलाल ने बताया कि मारपीट में उनके पुत्र गौरव, बसई अरेला निवासी रवि के गंभीर चोट आई है। वही दुल्हन की मां सगुना देवी व अन्य बराती चोटिल हुए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि बरातियों की सोने की जंजीर व अंगूठी लूट ली है। उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए सात नामजद सहित अन्य के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगला सिंघी की थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि शराब के नशे में नाच रहे बरातियों व ग्रामीणों में विवाद हुआ है। लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। एक ग्रामीण को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन