फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   attack,face burn

शराब पीते समय विवाद, साथी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, चेहरा झुलसा

Thu, 07 Apr 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
attack,face burn
शराब पीते समय विवाद, साथी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, चेहरा झुलसा
विज्ञापन

युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती, किराए पर रहता है युवक और आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बुधवार रात एक युवक ने अपने साथी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे युवक को चेहरा झुलस गया। बृहस्पतिवार दोपहर घायल युवक के घरवालों ने रसूलपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। युवक की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है।
रसूलपुर थाना के मोहल्ला शीतल खान ओम नगर निवासी नईम उर्फ पप्पू के मकान में सादिक और ओमदत्त किराए पर रहते हैं। दोनों के कमरे पास-पास है। सादिक चूड़ी छटाई का काम करता है और ओमदत्त बिजली मिस्त्री है। सादिक की पत्नी दानिस्ता ने बताया कि बुधवार रात सादिक और ओमदत्त घर पर ही साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच ओमदत्त ने सादिक पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे सादिक का चेहरा, पेट, सीना और पैर झुलस गए। रात को बाजार से दवा मंगाकर सादिक के लगा दी गई। सादिक मूलरूप से इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा का निवासी है। पिछले 15 साल से वह परिवार के साथ शीतल खां ओमनगर में किराए के मकान में पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे दानिस्ता ने सादिक पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की सूचना रसूलपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआई रसूलपुर शिवभान सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सादिक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह का कहना है कि युवक पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने का मामला संज्ञान में आया है। रसूलपुर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जं कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं एसएसआई रसूलपुर शिवभान सिंह का कहना है कि जांच के दौरान यह भी मामला संज्ञान में आया है कि दोनों युवकों ने चोरी का सामान बेचा था। इसकी रकम से शराब पी थी। यह बात कहां तक सच है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed