{"_id":"72603320fd3cdd29a0b6c17d310a110c","slug":"ask-about-the-commotion-in-municipal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद नगर के लोगों का नगर निगम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद नगर के लोगों का नगर निगम में हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से कच्ची गलियों में जलभराव, पेयजल, बिजली की समस्या से पीड़ित ककरऊ कोठी आनंद नगर के लोगों ने शनिवार को हंगामा, नारेबाजी की। मौके पर कोई अधिकारी नहीं होने से जनता में आक्रोश नजर आया।
ककरऊ कोठी स्थित आनंद नगर में भी समस्याओं का अंबार है। अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी हैं। जलनिकासी का साधन न होने के कारण कई गलियों में जलभराव के हालात गंभीर बने हुए हैं। समस्या के निदान के लिए कई बार आंदोलन, भूख हड़ताल की। पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर ने क्षेत्र में पहुंचकर समस्या का निदान कराने का भी आश्वासन दिया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
शनिवार को नगर निगम पहुंचे लोगों को प्रात: 10.30 बजे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। आक्रोशित लोग करीब एक घंटा तक नगर निगम में हंगामा, नारेबाजी करते रहे। रामनरेश यादव का कहना था कि ग्राम पंचायत से नगर निगम बनने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका। 300-300 रुपये में खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। बिजली व्यवस्था के लिए पोल और न केबल हैं। इस मौके पर रामजीलाल, जयप्रकाश, राजेंद्र शर्मा, पप्पू, मुन्नालाल, मुकेश यादव, श्यामवीर, अजय यादव, निरंजनलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने मौके पर जाकर देखी समस्या
ककरऊ कोठी आनंद नगर के लोगों के नगर निगम में हंगामा करने की सूचना पर नगर आयुक्त राम अवतार रमन, एई रमाशंकर राम के साथ क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जाजया लिया। क्षेत्र में गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, उन्होंने ट्राली लगवाकर पानी निकलवाने के निर्देश दिए। प्रकाश व्यवस्था के लिए क्षेत्र में आधा दर्जन लाइट लगवाई गईं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कच्ची गलियों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बन चुका है।