फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ashok auto showroom launch of the fifth

अशोका आटो के पांचवें शोरूम का शुभारंभ

Tue, 17 Nov 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
Ashok auto showroom launch of the fifth
अशोका आटो सेल्स ने फीरोजाबाद में मंडल के पांचवें शोरूम का कंपनी के अधिकारियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अधिकारियों ने ग्राहकों को टाटा की नई सोच और विकसित प्रणाली की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो बीस वर्षों से अशोका आटो  सेल्स से जुड़े कई ग्राहकों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

 मंगलवार को दबरई के रसीदपुर कनेटा स्थित टाटा के अधिकृत अशोका आटो सेल्स के शोरूम का शुभारंभ हुआ। टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कामर्शियल व्हीकल) रविंद्र पिसरोडी ने फीता काटकर श्रीगणेश किया। अशोका आटो सेल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डा. रंजना बंसल ने कहा कि ग्राहकों की विश्वसनीयता ने ही टाटा को प्रगति के नए आयाम दिए हैं। हमारी तीन पीढ़ियां टाटा मोटर्स से जुड़ी हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रम अग्रवाल ने बताया कि आगरा रीजन में 80 से 85 प्रतिशत मार्केट शेयर टाटा मोटर्स के ही हैं। वीपी सिंह, तनवीर जफर, विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


कामर्शियल वाहनों में 64 प्रतिशत मौजूदगी
समारोह में वाइस प्रेसीडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग आरटी वासन ने कहा कि इंडियन मार्केटिंग प्रभावित करने वाला है। टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में 60 साल से भरोसा जमाए हुए है। कामर्शियल वाहनों में 64 प्रतिशत टाटा मोटर्स की मौजूदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस वर्ष पुराने डीलर्स और कर्मचारियों का सम्मान
20 से ज्यादा वर्षों से अशोका मोटर्स से जुड़े डीलर्स को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उप्र. रत्न बालकृष्ण गुप्ता, कमलेश यादव, अशोक तोमर, मेहरबान सिंह यादव सहित प्रमुखजनों का सम्मान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed