{"_id":"62911612eec9b04b0d1a9064","slug":"arrest-firozabad-news-agr534963515","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की साजिश रचते सात बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की साजिश रचते सात बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती की साजिश रचते सात बदमाश गिरफ्तार
हथौड़ा, चाकू और लोहे के पाइप के साथ चार तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। डकैती की साजिश रचते समय रामगढ़ थाना पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचे, कारतूस, चाकू और लोहे के पाइपों के साथ अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
रामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंडित हरदयाल इंटर कॉलेज के पास से सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम जितेंद्र कुमार, जितेंद्र उर्फ शशि व शिवम उर्फ सोनी निवासी विजय नगर पानी की टंकी के पास थाना रामगढ़, रवि निवासी आसफाबाद चित्रकूट कॉलोनी थाना रामगढ़, मोमिन उर्फ अमना निवासी अब्बास नगर सैलई रामगढ़, सोनू निवासी महावीर गंज जलेसर जनपद एटा हाल पता अलीगंज रोड डिग्री कॉलेज एटा, राजा निवासी मक्का कॉलोनी थाना रामगढ़ के रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चार तमंचे, सात कारतूस, दो चाकू, एक लोहे का पाइप, एक हथौड़ा, दो मोबाइल फोन बरामद किए है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। बदमाश लूट डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।