फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   arrest

जहरीली शराब बेचने के आरोपी को बिहार पुलिस ने शिकोहाबाद में दबोचा

Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
arrest
जहरीली शराब बेचने के आरोपी को बिहार पुलिस ने शिकोहाबाद में दबोचा
विज्ञापन

तीन साल पहले बिहार में जहरीली शराब से हुई थी कई मौतें, घटना के बाद से फरार था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली सर्किल के सीओ ओमप्रकाश टीम के साथ सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने नगर के मेलावाला बाग में एक घर में दबिश दी। यहां से पुलिस एक शराब माफिया को थाने लाई। बिहार पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिहार में वांछित चल रहा है। इस पर अवैध रूप से जहरीली शराब बेचने का आरोप है।

बिहार के सिटी कोतवाली सर्किल के सीओ ओमप्रकाश के अनुसार बिहार में तीन साल पूर्व जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई थी। उस समय वहां सीताराम नाम का एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का कारोबार करता था। वहां उसका नाम शराब माफिया की सूची में नाम था। घटना के बाद जब उस पर शिकंजा कसा गया तो बिहार छोड़ कर यूपी के शिकोहाबाद में रहने लगा। बिहार में आरोपी के पकड़े न जाने पर उसके खिलाफ कुर्की की भी कार्रवाई की गई। इसके बाद इसे भगोड़ा घोषित किया गया। लेकिन इसके बावजूद सीताराम का कोई पता नहीं चला और ना ही उसने न्यायालय में सरेंडर किया। सीओ ने बताया कि बिहार पुलिस को विगत दिनों इसकी जानकारी हुई, कि वह शिकोहाबाद में परिवार के साथ रह रहा है। सटीक जानकारी मिलने पर टीम के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंचे और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से रिमांड पर लेकर बिहार ले जाया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि बिहार के पटना कोतवाली सर्किल की पुलिस आई थी। यहां से एक आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed