{"_id":"62337516dc3b9e16711611b0","slug":"arrest-firozabad-news-agr5274120188","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
तीन कार, एक लोडर और बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रामगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले पांच बदमाशों बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच वाहन बरामद हुए हैं। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना पर नैनी ग्लास के पास के खाली प्लाट से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की तीन ईको कार, एक छोटा हाथी ( लोडर ) व एक बुलेट बरामद हुई। दो बदमाश (कलीम निवासी रुकनपुर थाना शिकोहाबाद, हसीन निवासी स्टार मैरिज होम के पीछे थाना रसूलपुर) मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान इसरार निवासी मदीना कॉलोनी थाना रामगढ़, एहसान निवासी दुर्गेश नगर थाना रसूलपुर, अशोक निवासी जहानपुर थाना फतेहपुर सीकरी आगरा, केशव चंद्र जैन निवासी गली नंबर दो नई ईदगाह कॉलोनी थाना रकाबगंज आगरा व राजेश उर्फ महेश निवासी रामनगर अस्पताल वाली गली थाना लाइनपार बताए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह गाड़ी में पड़े इंजन और चेचिस नंबर को मिटाकर उन पर फर्जी नंबर अंकित कर बेच दिया करते थे।