{"_id":"5dd185078ebc3e54ed5efd2a","slug":"arp-selection-firozabad-news-agr4157533151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीआरपी चयन के लिए त्रिस्तरीय चक्रव्यूह से गुजरेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीआरपी चयन के लिए त्रिस्तरीय चक्रव्यूह से गुजरेंगे शिक्षक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की चयन प्रक्रिया के लिए शासन ने नई सेवा शर्तें भी बनाई हैं। इन सेवा शर्तों के आधार पर चयन प्रक्रिया आयोजित किए जाने के आदेश सीडीओ नेहा ने दिए हैं। हिदी, अंग्रेजी, सामाजिक शिक्षा, गणित और विज्ञान के पदों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं से आवेदन मांगे गए हैं।
जिले के नौ ब्लाक और एक नगर क्षेत्र में 50 एआरपी के पद भरे जाने हैं। सीडीओ ने चयन प्रक्रिया की बैठक चयन समिति गठित कर 18 नवंबर को बुलाई है। एबीआरसी के पद खत्म करने के बाद शासन ने एआरपी का नया पद सृजित किया है तो चयन प्रक्रिया खासी कठिन कर दी है।
लिखित, टीचिंग और साक्षात्कार की त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया का मजबूत चक्रव्यूह शासन ने तैयार करके भेजा है। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं, शिक्षक संगठन एआरपी के चयन प्रक्रिया का पुरजोर विरोध कर रहा है। क्योंकि प्रेरणा एप डाउनलोड करने वाले ही पात्र माने जाएंगे। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के मुताबिक चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
अनिवार्य नियम
- वांछित विषय की स्नातक की उपाधि अनिवार्य की गई है।
- प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांच वर्ष पढ़ाने का अनुभव।
- सेवानिवृत्त होने में 10 वर्ष का समय शेष हो।
- अध्यापक पर किसी प्रकार की जांच प्रक्रिया गतिमान न हो।
ऐसे होगा चयन
विषयवार लिखित परीक्षा 60 अंकों की, माइक्रो टीचिंग-शिक्षण प्रदर्शन 10 से 15 मिनट प्रति प्रतिभागी 30 अंक और साक्षात्कार 10 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक पाने वाले ही साक्षात्कार में बुलाए जाएंगे। अन्य परीक्षाओं में 60 प्रतिशत अंक लाने वाले ही पात्रता सूची के लिए अर्ह होंगे। एआरपी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। चयनित एआरपी को पदस्थापन काउंसिलिंग के माध्यम से मेरिट-वरिष्ठतम के क्रम में किया जाएगा।