फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Arbitrary property tax protest

मनमाने ढंग से संपत्ति कर लगाने का विरोध

Wed, 28 Oct 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary property tax protest
नगर पालिका द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठान, जो आवासीय मकानों में स्थित हैं, पर मनमाने ढंग से संपत्ति कर आरोपित कर वसूली के लिए आरसी जारी कर दी गई है। इसके विरोध में नगर के तीनों व्यापार मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से पालिका के ईओ नंदलाल को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग की कि जारी की गई आरसी तत्काल वापस मंगाई जाये। किराए की दर निर्धारित करने के लिए व्यापार मंडल, अन्य संगठनों और आम जनता के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर निर्धारण कराया जाये। व्यापारिक ओर आवासीय दोनों तरह से जिन भवनों का प्रयोग किया जा रहा है, उन्हें आवासीय मानकर उनका कर निर्धारण किया जाना सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा जब तक अनावासीय भवनों के लिए गुणक का निर्धारण न किया जाए, तब तक किसी भी गुणक का प्रयोग अनावासीय भवनों के लिए न किया जाए। ज्ञापन में तीन दिन में सम्यक रूप से विचार कर आम जनता को राहत पहुंचाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, सुभाषचंद्र गुप्ता, रामनरायन मित्तल, अजय मित्तल, व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के अध्यक्ष योगेश गुप्ता, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, विपिन उपाध्याय और उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हरचरन सिंह चन्नी, बेबी आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed