फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   AP hotel operating without license sealed

Firozabad News: गैर लाइसेंस संचालित एपी होटल को किया सील

Thu, 02 Nov 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
AP hotel operating without license sealed
शिकोहाबाद। शहर के नौशहरा रोड स्थित होटल में बिना लाइसेंस के चल रहे अनैतिक कार्य की सूचना पर एसडीएम और सीओ ने छापामार कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से बिना मानक के संचालित हो रहे अन्य होटल संचालकों मे हड़कंप मच गया। टीम ने होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम विवेक मिश्रा और सीओ देवेन्द्र कुमार को नौशहरा रोड स्थित एपी होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना पर दोनों ही अधिकारियों ने पुलिस टीम को साथ लेकर होटल पर पहुंचकर छापामार कर कार्रवाई की। अचानक टीम को देखकर होटल के स्टाफ एवं युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। दोनों ही अधिकारियों ने होटल के रजिस्टरों को चेक किया। साथ ही होटल के लाइसेंस की भी जांच की, लेकिन होटल बिना मानक के चलता हुआ पाया गया। जिसके चलते एसडीएम के आदेश के बाद होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
होटल बिना मानक के गलत ढंग से संचालित हो रहा था। जांच में होटल की कागजी प्रक्रिया पूर्ण नहीं थी। जिसके चलते होटल को सील कराया गया है।
विवेक मिश्रा , उप जिलाधिकारी, शिकोहाबाद


खेत जोत रहा युवक ट्रैक्टर के हैरो में फसकर हुआ घायल
शिकोहाबाद। पिता के साथ खेत जोत रहा युवक अचानक हैरो में फसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल ही घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव छटनपुर निवासी जयवर्द्धन (25) बुधवार सुबह अपने पिता के साथ ट्रैक्टर से खेत को जोत रहा था। वह ट्रैक्टर के पीछे लगे हुए पटेला पर बैठा हुआ था। खेत जोतने के दौरान अचानक ही वह हैरो में फस गया। जिससे उसके पैर में गंभीर रूप से चोट आ गई। वह घायल हो गया। है। यह घटना देख पिता ने तत्काल ही पुत्र को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed