{"_id":"6884e5d73f7517b9e90d89d8","slug":"anti-social-elements-broke-the-water-tank-in-mohammadabad-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-153107-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मोहम्मदाबाद में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पानी की टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मोहम्मदाबाद में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पानी की टंकी
Sat, 26 Jul 2025 07:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
-10 दिन पहले ही बनकर तैयार हुई थी, बीडीओ ने किया निरीक्षण, दोबारा शुरू कराया निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शहर सटे गांव मोहम्मदाबाद में 10 दिन पूर्व बनाई गई टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट (टीटीएसपी) पानी की टंकी को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। बीडीओ ने मौके का निरीक्षण करते हुए सचिव को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए हैं।
ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव मोहम्मदाबाद के हरिहर परमधाम आश्रम पर टीटीएसपी बनवाई गई थी। 10 दिन पूर्व बनाए टंकी के चबूतरे पर प्लास्टर कराते हुए गांव के लोगों को पेयजल शुरू करा दिया गया था। शुक्रवार रात्रि असामाजिक तत्वों ने पानी की टंकी को गिराते हुए चबूतरे को तोड़ दिया। शनिवार सुबह मंदिर के महंत वासुदेवानंद ने प्रधान प्रतिनिधि वीरेश यादव को मामले से अवगत कराया।
जानकारी मिलने पर बीडीओ प्रभात रंजन, पंचायत सचिव अनिल रजग और ब्लाक कार्डिनेटर विनय यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि जिसने भी यह कृत्य किया है उसके विरुद्ध थाने में तहरीर दी जाएगी। फिलहाल टंकी का दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। एक दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगी।