फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anshul and Anjali won the long jump

लंबीकूद में अंशुल और अंजली ने मारी बाजी

Wed, 22 Dec 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anshul and Anjali won the long jump
लंबीकूद में अंशुल और अंजली ने मारी बाजी
विज्ञापन

शिकोहाबाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद प्रतियोगिता में अंशुल और अंजली प्रथम रहे। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शौर्य देव मणि ने किया। पीटीआई संजीव कुमार ने अतिथियों को माला पहनाकर व प्रधानाचार्य डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।। रीतू राजपूत, दीक्षा राजपूत और शिवानी राजपूत ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें खो-खो जूनियर वर्ग में नौशहरा प्रथम, मक्खनपुर द्वितीय और बालिका वर्ग में मक्खनपुर प्रथम व नौशहरा द्वितीय रहा। प्राथमिक वर्ग में आरोंज प्रथम व नौशहरा द्वितीय, बालिका वर्ग में नौशहरा प्रथम व आरोज द्वितीय रहा।
विज्ञापन

लंबीकूद में अंशुल लाक्षपुर प्रथम, अमन नौशहरा द्वितीय, रूपेश आरोंज तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अंजली लाक्षपुर प्रथम, दीपेश नौशहरा द्वितीय व शिवानी आरोज तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग 100 मीटर में शीतल प्रथम, भारती द्वितीय व हर्ष प्रभा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में नौशहरा, आरोज, मक्खनपुर व लाक्षपुर न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संचालन जितेंद्र यादव व श्रवण कुमार ने किया। कार्यक्रम में अवधेश कौशिक, विनय यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed