फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Another baby dies by viral Mups

एक और बच्ची की वायरल मप्स से मौत

Thu, 18 Aug 2016 12:18 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 18 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Another baby dies by viral Mups
एक और बच्ची की वायरल मप्स से मौत - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में उपचार के दौरान तोड़ा दम, बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या तीन हुई
विज्ञापन

गांव कटोरी में दो दर्जन बच्चे अभी भी बीमार, नहीं थम रहा जानलेवा बीमारी का प्रकोप  
 गांव कटोरी में बच्चों में फैली गलघोटू बीमारी (वायरल मप्स) का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुधवार को गांव की एक और बच्ची की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले भी गांव में दो बच्चों की मौत इस बीमारी से हो चुकी हैं। दो दर्जन से अधिक बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं, इनमें से एक दर्जन का उपचार दिल्ली में चल रहा है।

बुधवार को बीमारी के प्रकोप के चलते दम तोड़ने वाली बच्ची वंदना (4) पुत्री राजेश थी। पांच दिन से उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इससे पहले जतिन पुत्र सुरेश चंद्र और अंशु पुत्र रविंद्र की मौत हो चुकी है। वंदना की मौत के बाद से गांव में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव में दौरा किया, लेकिन न तो बीमारी के बारे में किसी ठोस नतीजे पर टीम पहुंची और न ही बीमारी का प्रकोप रोक पा रही है। हालांकि लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारी बीमारी वायरल मप्स (गलघोटू) बता रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि बीमारी के प्रकोप के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा है। राकेश कुमार, महेश चंद्र, राजेश, भूप सिंह, महाराज सिंह, संतोष कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के लोग आते हैं और दवा के नाम पैरासिटामोल देकर चले जाते हैं। दवा एवं उपचार के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डा. कुलदीप तोमर का कहना है कि बच्चों को वायरल से बीमारी हो रही है, इसकी जांच कराई जा रही है। गांव में कैंप लगाकर दवा का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed