फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angered by the FIR on the former councilor, the councilor met the municipal president

Firozabad News: पूर्व सभासद पर एफआईआर से आक्रोशित सभासद पालिकाध्यक्ष से मिले

Sun, 04 Jun 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Angered by the FIR on the former councilor, the councilor met the municipal president
शिकोहाबाद। संपत्ति कर वसूली में तैनात कर्मचारियों से अभद्रता और सरकारी बिलों को फाड़ने के मामले में तीन कर्मचारियों ने पूर्व सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जानकारी पर शनिवार सुबह अन्य सभासद आक्रोशित हो गए। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता को घटना की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को सुनकर मामले को निपटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मोहित बंसल वार्ड संख्या 14 से सभासद रहे हैं। इस बार उनकी पत्नी सभासद बनी हैं। शुक्रवार को उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जानकारी होने पर शनिवार सुबह अन्य सभासद उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद सभी सभासदों ने पालिकाध्यक्ष से समस्या बताई। इस पर पालिकाध्यक्ष ने पहले सभासदों की बातों को सुना और उन्हें शांत किया। इसके बाद आरआई और वादी तीनों कर्मचारियों को बुलाकर घटना की जानकारी ली। वादी कर्मचारियों ने दबाव में एफआईआर प्रार्थनापत्र पर हस्ताक्षर की बात कही। इसके बाद पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद कर्मचारी सभासदों के साथ थाने गए और प्रार्थनापत्र दे दिया। पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पीड़ित सभासद और कर्मचारियों को समझाया है। दोनों पक्षों को बात कर मामला सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन






शुक्रवार को संपत्ति कर वसूली के दौरान पालिका के कर्मचारियों और पूर्व सभासद में कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने शिकायत की थी। पालिकाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बैठा कर भविष्य में सरकारी कार्य में बाधा न डालने एवं पालिका के कार्यों में सहयोग का आश्वासन सभासदों से लिया है। - सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed