फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anganwadi workers demonstrated for demands

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Fri, 07 Jan 2022 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated for demands
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एका ब्लॉक की सुपरवाइजर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो 15 जनवरी से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विकास भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राधा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंची। मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बहुत से केंद्रों पर राशन का सामान समूहों द्वारा पूरा नहीं पहुंचाया जा रहा है। चार्ज वाले भवनों का डबल किराया निकाला जा रहा है, जबकि बहुत से केंद्र एक ही भवन में संचालित हो रहे हैं इनकी जांच कराई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला एवं परियोजना कार्यालय पर बुलाया जाता है इसके कारण काफी पैसा किराए में खर्च हो जाता है। एका की मुख्य सेविका ने ज्ञापन भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आसमा खान, सलमा बेगम, हेमलता, राखी, आयशा परवीन, गुड़िया परवीन, शीला देवी, मीरा देवी, प्रेमलता शर्मा, ओमवती देवी, चंद्रकांता शामिल थीं।
विज्ञापन

आशा बहनों ने मांगे पूरी करने की मांग की
ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण समिति ने अपनी सात सूत्रीय जिला स्तरीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनीषा यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले धरना प्रदर्शन को दौरान सौंपे गए मांगपत्र में कुछ मांगे पूरी नहीं हुई थी। इसके कारण आशा बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशा बहनों को अस्पताल में रुकने को स्टाफ रूम की व्यवस्था की जाए। मोबाइल फोन के लिए जो आशा बहनें वंचित रह गई हैं उनको मोबाइल दिलाया जाए। स्नेहलता, अंजू देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed