{"_id":"664d0cecbb2c1da5860dfc34","slug":"anganwadi-centers-will-remain-closed-till-june-15-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-124987-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आंगनबाड़ी केंद्र 15 जून तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आंगनबाड़ी केंद्र 15 जून तक रहेंगे बंद
Wed, 22 May 2024 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित होने वाले प्राइमरी स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित कर दिया है। अधिकांश स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन होने के कारण यह आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि शासन की ओर से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित होने वाले कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 20 मई से लेकर 15 जून 2024 तक अवकाश घोषित कर दिया है। ग्रामीण अंचल में संचालित अधिकांश विद्यालयों में ही आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा है। आंगनबाडी केंद्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे होते हैं।
वहीं लू से बचाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 15 जून तक बंद रहेंगे। क्योंकि केंद्रों पर तीन से छह वर्ष तक के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। वहीं सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व की भांति खुले रहेंगे। इन केंद्रों पर सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय कामकाज को निपटाने का काम करेंगे। इसमें लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण कार्य, सामुदायिक गतिविधियों एवं वीएचएसएनडी सत्र पर बच्चों/किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ मैम एवं सैम बच्चों का चिह्नांकन किया जाएगा।