{"_id":"64ecec072d0f79e00e0c9e54","slug":"an-unknown-vehicle-ran-over-the-cook-of-the-medical-college-on-the-highway-she-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3601-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मेडिकल काॅलेज की रसोइया को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मेडिकल काॅलेज की रसोइया को रौंदा, मौत
Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। आगरा हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रही एफएच मेडिकल काॅलेज की रसोइया को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की एफएच मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एटा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी व दो साल की मासूम गंभीर घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर के मस्जिद वाली गली निवासी कौसर बेगम एफएच मेडिकल काॅलेज के मैस में खाना बनाने का काम करती थी। मैस में काम खत्म कर वह रविवार रात्रि 10 बजे वह घर आने को मेडिकल काॅलेज के सामने हाईवे पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच आगरा की ओर से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को राहगीरों ने उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पुत्र अजुरुद्दीन ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी घटना एटा रोड पर अलावलपुर मार्ग के सामने हुई। थाना पचोखरा के गांव कलुआ निवासी सौरभ अपनी भाभी कविता व दो वर्षीय भतीजी विद्या को बुखार आने पर दवा दिलाने टूंडला आया था। रात्रि आठ बजे करीब वह दवा दिलाकर वापस घर लौट रहा था तभी वैगनआर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।