फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An old woman killed by hitting him with an axe on his neck in Firozabad

कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन: बकरी चराने गई थीं विजयरानी, घर से 800 मीटर दूर मिली लाश; बेटे ने लगाया बड़ा आरोप

Sat, 30 Aug 2025 10:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसागंज (फिरोजाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसागंज (फिरोजाबाद)। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

मृतका विजयरानी (85) के पति एक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। पति की मौत के बाद उन्हें पेंशन मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर वह घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं। 

विज्ञापन
An old woman killed by hitting him with an axe on his neck in Firozabad
मृतक विजयरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर यूपी के फिरोजाबाद स्थित गांव मढ़ई की ठार निवासी एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार दोपहर में उस समय हुई जब वृद्धा विजयरानी (85) बकरी चराने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर नाती ने जब ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की तो घर से 800 मीटर दूर जंगल में खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगला खंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्धा के बेटे ने चचेरे भाइयों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयरानी को मिलती थी पेंशन
मृतका विजयरानी (85) के पति एक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। पति की मौत के बाद उन्हें पेंशन मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर वह घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं। शाम छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटीं तो नाती हरिओम खोजने निकला। अंधेरा होने पर वह घर लौट आया और टॉर्च लेकर गांव के लोगों के साथ खोजने निकला। खोजते हुए गांव से 800 मीटर दूर जंगल पहुंचा तो जंगल में दादी विजयरानी का खून से लथपथ शव देख चीख पड़ा।

विज्ञापन

50 फीसदी से अधिक कटी थी गर्दन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में वृद्धा की गर्दन पर गहरा घाव था। धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार किया गया था जिससे 50 प्रतिशत से अधिक गर्दन कट चुकी थी। साथ ही सिर में पीछे की तरफ, माथे और चेहरे पर भी गंभीर घाव थे। सूचना पाकर बेटा मुन्ना सिंह भी आगरा के नगला इमली मोहल्ले से गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पांच बहनों में अकेले भाई हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। वह नगला इमली मोहल्ले में दुकान चलाते हैं।

रामबाबू-प्रेमबाबू पर हत्या का आरोप
गांव में पत्नी राजकुमारी, बेटी भाग्य लक्ष्मी, बेटा हरिओम और मां यहां रहती थीं। बेटे मुन्ना ने आरोप लगाया कि परिवार के ही रामबाबू और प्रेमबाबू से सामान चोरी को लेकर विवाद हुआ था। मामला पंचायत तक पहुंचा था। इसी खुन्नस में दोनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर केस दर्ज हुआ है।

पुलिस का बयान
नगला खंगर क्षेत्र में बकरी चराने गई वृद्धा की धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या की गई है। मामले में मृतका के पुत्र ने चचेरे भाइयों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। -अनिवेश सिंह, सीओ, सिरसागंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed