फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Allotment of plots in Transport Nagar and acquisition of Pachwan Colony soon

Firozabad News: ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों का आवंटन और पचवान कॉलोनी का अधिग्रहण जल्द

Sun, 28 Sep 2025 06:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
Allotment of plots in Transport Nagar and acquisition of Pachwan Colony soon
फोटो 29 मंडलायुक्त आगरा की अध्यक्षता में हुई प्राधिकरण बोर्ड बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोतः प्र - फोटो : mathura
फिरोजाबाद। नागऊ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रिक्त पड़े भूखंडों के आवंटन का रास्ता साफ हो गया है। आगरा के मंडलायुक्त शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में इस संबंध में निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने नागऊ ट्रांसपोर्ट नगर में रिक्त पड़े करीब 220 भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में चार स्थानों पर प्रस्तावित नवीन पेट्रोल पंपों की स्थापना के संबंध में समुचित निर्णय लेने के लिए प्राधिकरण को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


पचवान आवासीय परियोजना के लिए भी बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। करीब 28.6 हेक्टेयर वाली इस परियोजना की पूर्ति के लिए बची हुई करीब 16 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया 15 दिन के भीतर पूरा कराने के निर्देश मंडलायुक्त द्वारा जारी किए गए। बैठक के दौरान, चनौरा स्थित एक कृषि भूमि के व्यवसायिक उपयोग संबंधी प्रस्ताव को बोर्ड ने खारिज कर दिया। बोर्ड बैठक में जिलाधिकारी रमेश रंजन, विकास प्राधिकरण सचिव विनोद कुमार पांडे और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नृपेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed