{"_id":"23616afc5c52c61fe97db18f3951033a","slug":"all-will-return-to-counting-aro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए बदले जाएंगे सभी एआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए बदले जाएंगे सभी एआरओ
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रक्रिया के दौरान तैनात एआरओ को मतगणना के दौरान बदला जाएगा। आयोग के निर्देशों के आते ही प्रशासन ने इसका खाका खींचना शुरू कर दिया है। हालांकि यह बदलाव उसी ब्लाक के एआरओ के मध्य किया जाएगा। नामांकन के लिए बेरीकेडिंग करने के साथ ही टेबलों को लगाने का क्रम प्रारंभ कर दिया। हर गणना टेबल तक पोलिंग एजेंटों की पहुंच बनाने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने एक नवंबर को नौ ब्लाकों की एक साथ शुरू होने वाली मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देना ही प्रारंभ कर दिया है। आयोग की ओर से गणना के संबंध में दिए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन कराने की भी पूरी ही तैयारी की जा रही है। मतगणना के दौरान प्रत्याशी अथवा उनके एजेंटों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। गणना काउंटर पर दो टेबलें लगेंगी। एक टेबल पर जिला पंचायत सदस्य तथा दूसरे पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतों की गणना होगी। प्रत्याशी वार चार्ट को भरने के साथ ही उसकी फीडिंग कंप्यूटर पर होगी। आयोग की ओर से इस चुनाव के नामांकन के दौरान जिस न्याय पंचायत में जो भी एआरओ रहा था उसके स्थान पर अब दूसरे एआरओ को जिम्मेदारी दी जाएगी। आयोग ने यह कदम मतगणना को निष्पक्ष ढंग से कराने के तहत उठाया है। क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों का परिणाम संबंधित ब्लाक के आरओ के स्तर से तथा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का परिणाम जिला मुख्यालय पर आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक की स्वीकृति के साथ घोषित किया जाएगा। सीएल जैन कालेज प्रांगण में फीरोजाबाद ब्लाक की दस न्याय पंचायतों की गणना होगी। ब्लाक की दीदामई, अलीनगर कैंजरा, जलोपुरा, रूपसपुर, चंद्रवार, आनंदीपुर करकौली व दौंकेली, मटसेना, सेंगई दतावली आदि न्याय पंचायतों की भी गणना होगी। टूंडला के वीरी सिंह इंटर कालेज में नौ न्याय पंचायत, नारखी की आरआरएम इंटर कालेज बछगांव में नौ, शिकोहाबाद की पाली इंटर कालेज में दस, मदनपुर ब्लाक में 11 न्याय पंचायतों, अरांव में सात, एका में आठ, जसराना में सात तथा हाथवंत मे नौ न्याय पंचायतों की मतगणना होगी। सीएल जैन कालेज प्रांगण में सदर ब्लाक की मतगणना होगी। इस दौरान कालेज प्रांगण में एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, आरओ समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी, बीडीओ सदर धर्मवीर सिंह के साथ एडीओ पंचायत सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
मतगणना केंद्र में यह रहेगा प्रतिबंधित
मतगणना केंद्र के अंदर पान, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, मसाला के साथ लाइटर आदि नहीं ले जा सकेंगे। कर्मचारियों एवं प्रत्याशी व गणना एजेंटों के लिए भी मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई ले जाएगा तो उसे स्विच आफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना से जुड़े खास बिंदु
- मतगणना केंद्र की 200 मीटर की परिधि में सिर्फ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के वाहनों को प्रवेश ही दिया जाएगा।
- ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।
- मतपेटिकाओं की सील की जांच कराई जाएगी।
- किसी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को गणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। न ही उसे गणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा।
- मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम को खोलने के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी।