फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   All eyes are on BJP mayoral candidate in Firozabad

Firozabad: भाजपा के महापौर प्रत्याशी पर सबकी नजर, चुनावी सरगर्मियां तेज, नामांकन प्रक्रिया में बचे बस दो दिन

Sat, 15 Apr 2023 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पर सबकी नजर टिकी है। निकाय चुनाव पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। ज्ञात हो कि नामांकन प्रक्रिया में बस दो दिन बचे हैं।

विज्ञापन
All eyes are on BJP mayoral candidate in Firozabad
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर महापौर पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी पर सबकी नजर टिकी है। नामांकन प्रक्रिया में बस दो दिन बचे हैं, लेकिन पार्टी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं कांग्रेस ने भी पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि अंदरखाने से खबर है कि कांग्रेस भी मुस्लिम प्रत्याशी पर मुहर लगा सकती है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो जाएगी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि शनिवार देर रात या फिर रविवार सुबह प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। भाजपा में 32 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की थी, जिनमें क्षेत्रीय स्तर से छह दावेदारों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे गए हैं। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ में हुई संगठन की कोर कमेटी और मुख्यमंत्री की बैठक में प्रत्याशी का नाम लगभग फाइनल हो गया है। सिर्फ घोषणा होनी बाकी है। 

विज्ञापन

जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज

अब सबकी निगाहें भाजपा के प्रत्याशी पर हैं। वहीं कांग्रेस ने भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा भी रविवार को होगी। इसके बाद सभी राजनीतिक दलों की तस्वीर साफ हो जाएगी। निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची भी होगी जारी

नगर निगम के 70 वार्डों पर पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा ही भाजपा रविवार को कर देगी। वहीं, सपा और कांग्रेस के पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा ही होना तय है। लोगों को भी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को लेकर बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed