{"_id":"6a0f57cdb8512650390ba079","slug":"all-development-works-above-rs-1-crore-will-be-investigated-nodal-officer-deployed-firozabad-news-c-169-1-mt11005-175392-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1 करोड़ से बड़े सभी विकास कार्यों की होगी जांच, नोडल अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1 करोड़ से बड़े सभी विकास कार्यों की होगी जांच, नोडल अधिकारी तैनात
Fri, 22 May 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 22 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
जिले में चल रहे एक करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की जांच होगी। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इनको हर माह रिपोर्ट देनी होगी।
डीएम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक, एडीएम नमामि गंगे को नोडल अधिकारी बनाया है। ये हर महीने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों की 1 करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। जांच पूरी होने के बाद सभी अधिकारी अपनी विस्तृत गोपनीय रिपोर्ट सीधे डीएम कार्यालय में देंगे। अगर, सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले मामले सामने आए तो ठेकेदारों और विभागों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य खराब पाया गया तो कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू कर दिया गया है।
-- -- -